التخطي إلى المحتوى الرئيسي

Wife - पत्नी जीवन संगनी का रूप है

पत्नी क्या है - नीचे पढ़ो नीचे 



पत्नी वो शख्सियत है  
जो अपने माता पिता को छोड़ कर 
अपने पति के माता पिता को अपनाती है। 

जो अपना घर त्याग कर 
अपने पति के घर को अपनाती है। 

जो अपने  बचपन  के अल्हड़पन  छोड़ कर  
अपनी सूझ बुझ से जवानी को अपनाती है। 

जो अपने सारे दुःख भूल कर 
पति के दुःख को अपनाती है। 
 
जो अपने दोस्तों का साथ छोड़ कर 
अपने पति को दोस्त के रूप में अपनाती है। 

जो अपने बहते अश्को को रोककर  
अपनी मजबूरिया छिपाती है।  

जो अपने पति की खुशियों के लिए 
सारे जग से लड़ जाती है। 

जो छोटे से सपने लेकर 
अपने पति के घर को स्वर्ग बनाती है। 

जो अपने ख्वाब भूलकर 
अपने  जीवन को पति और बच्चो पर न्यौछावर करती है। 
 
जो पति के गमो को 
बिन बोले समझ जाती है। 

जो पति के जीवन का वह हिस्सा है
जिसे हम जीवन संगनी के रूप में  जानते है।  

पत्नी रात में अमावस का चाँद है 
तो सुबह सूरज की पहली किरण लगती है।  

 हर कोई पत्नी की खामिया तो गिनवा देता है 
पर पत्नी की कोई खुबिया नहीं गिनवाता है। 

पत्नी पर जोक तो हर कोई बना देता है 
पर पत्नी की हिम्मत को कोई नहीं दिखाता है। 


Kalyug Chnaged is everythings
यह कविता उन पत्नियों के लिए है जो अपने जीवन को अपने पति और बच्चो के लिए सम्पर्ण कर देती है , और उनके इस सम्पर्ण का कोई मोल भाव ही नहीं होता है , इतना सब कुछ करने लिए उन्हें किसी चीज़  लालच नहीं है बीएस उन्हें तो अपने परिवार की खुशिया नज़र आती है।  उनके भी सपने होते है  जिन्हे वह अपनी इच्छाओ के बोझ के निचे दबा लेती है और ख़ुशी ख़ुशी अपने जीवन को जीती चली जाती है। 

आज कल की पत्नियों में वह सम्पर्ण बहुत कम देखने को मिलता है , क्योकि उनके सपने उनकी इच्छाओ से बहुत बड़े होते है।  और इसी वजह से आज एक घर बनने से पहले ही बिखर जाते है।  

लेकिन जिन्हे पतियों को जीवन सम्पर्ण करने वाली पत्निया मिली है।  मेरे उनसे अनुरोध है की वो खुद कुछ नहीं मांगेगी।  आपको ही उनकी सोच और उनके सपने को साकार करने में उनकी मदद करनी चाहिए।  आप उन्हें घर की कामवाली बाई ना समझ कर अपनी पत्नी का दर्जा दे और उनका कदम कदम पर सहयोग करे जिस तरह वो आपका करती है। 

अगर आप कोई भी मेरी किसी बात से सहमत या असहमत हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताये। 

आपका अपना ब्लॉग www.idealjaat.com

You should try one time and believe me it's original.



धन्यवाद 
आपका नवी 


تعليقات

إرسال تعليق

المشاركات الشائعة من هذه المدونة

संघर्ष ही जीवन है

 संघर्ष ही जीवन है  संघर्ष (struggle) ये अक्षर दिखने में छोटा सा है , परन्तु यह जीवन का हिस्सा है या समझ लीजिये की संघर्ष का नाम ही जीवन है , मनुष्य  या फिर पशु पक्षी हर किसी  का जीवन एक संघर्ष है | अगर हम सरल शब्दों में संघर्ष को परिभाषित करे तो हम सब संघर्ष से घिरे हुए और जो सफलता या  सीख मिलती है वो संघर्ष की ही देन है |  संघर्ष जीवन को निखारता, संवारता  व तराशता  हैं और गढ़कर ऐसा बना देता  हैं, जिसकी प्रशंसा करते जबान थकती नहीं। संघर्ष हमें जीवन का अनुभव कराता  हैं, सतत सक्रिय बनाता  हैं और हमें जीना सिखाता  हैं। संघर्ष का दामन थामकर न केवल हम आगे बढ़ते हैं, बल्कि जीवन जीने के सही अंदाज़ को – आनंद को अनुभव कर पाते हैं। SELFISH HUMANS - HOW TO DEAL WITH SELFISH HUMANS ? संघर्ष सफलता की कुंजी संघर्ष जीवन का वह मूलमंत्र है जिसका अनुभव हर कोई व्यक्ति करता  है और संसार में बहुत ही कम व्यक्ति होंगे जो इसका  अनुभव पाने से वंचित रहे  हो , समाज में हर कोई नाम, शोहरत, पैसा , इज्जत कमाना या फिर पढ़ाई में अव्वल होना  चाहे जो भी लक्ष्य हो वह बिना संघर्ष  के अधूरा है! संघर्ष जीवन में उतार - चढ़ाव का

प्यार करने वालो की प्यारी सी कहानी - अगर प्यार सच्चा हो तो किस्मत उन्हें मिला ही देती है

प्यार करने वालो की प्यारी सी कहानी  किसी  ने सच ही कहा है अगर आप किसी को सच्चे दि ल से चाहो तो कायनात भी उसे आपसे मिलाने में  जुट जाती है। और अगर किस्मत भी साथ दे दे तो वो आपको जरूर मिल जाता है।   यह कहानी कुछ ऐसी ही है जिसमे दो प्यार करने  वाले एक दूसरे से जुदा होने के बाद भी मिल जाते है।  यह कहानी और कहानियो की तरह नहीं है।  इस कहानी में किस्मत दो प्यार करने वालो को फिर से मिलाती  है।  और उन दोनों को भी नहीं पता था  कि वो दोनों जिंदगी में दुबारे मिल पाएंगे।  चलो अब हम कहानी की शुरआत करते है इस कहानी को पूरा पढ़ना जब ही आपको समझ आएगा की प्यार  किसे कहते और उसका पास होने का और जुड़ा होने का एहसास कैसा होता है।  राज और काजल दिल्ली के एक ही कॉलेज में पढ़ते है, दोनों की कॉलेज में दोस्ती हो जाती है।  और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते है।  राज और काजल एक दूसरे को अच्छे से समझने लगते है , और  उन दोनों का समय के साथ साथ दोस्ती और  प्यार बढ़ता जाता है। कॉलेज का आखिरी पड़ाव था और दोनों अब एक दूसरे से अलग हो रहे थे दोनों बेचैन थे की आगे वो मिल पाएंगे या नहीं उनकी जिंदगी उन्हें किस मोड़ पर

छोटी कहानी बड़ी सीख

  छोटी कहानी बड़ी सीख  🖊 लेखक नविन  एकबार एक चोर ने कसम खाई के जिंदगी में मैं कभी झूठ नहीं बोलूंगा।  परन्तु पेशे से वो तो चोर था।  और आप सब जानते है की झूठ तो चोर का सबसे महत्वपूर्ण हथियार होता है।   एकदिन वो अपनी तीन चार गधो पर समान के गट्ठर रखे हुए जा रहा था रास्ते में पुलिस चेक पोस्ट पड़ी उसके पास एक दरोगा आया और पूछा। की तुम कोन हो और क्या करते हो। सामने से जवाब मिला नसरुद्दीन हूँ  और चोरी करता हूँ।  दरोगा हैरान हो गया उसने सरे गट्ठर खुलवाए और चेक किया ज्यादा कुछ मिला नहीं सिवाय कुछ लकड़ियों के।  उसने नसरुद्दीन को जाने दिया।  कुछ दिनों बाद नसरुद्दीन फिर वही चेक पोस्ट पार कर रहा था।  फिर वही दरोगा मिला और पूछा अब भी चोरी करते हो क्या ? नसरुद्दीन ने कहा हां चोर हूँ तो चोरी ही करूंगा।  दरोगा ने फिर से सारा समान खुलवाया और चेक किया और फिर से कुछ नहीं मिला।  ये सिलसिला पुरे 20 सालो तक चलता रहा, वो दरोगा रिटायर हो गया लेकिन उसे यही एक बात खलती रही की चोर्ने समने से कुबूल किया के वो चोर है फिर भी वो कुछ बरामद नहीं क्र पाया चोरी साबित नहीं कर पाया।   Cricket Update एकदिन नसरुद्दीन दरोगा जी