التخطي إلى المحتوى الرئيسي

आईपीएल 2020 फाइनल मुकाबला दिल्ली vs मुंबई

आईपीएल 2020 फाइनल मुकाबला दिल्ली vs मुंबई  

दुबई में खेला गया मुकाबला मुंबई ने अपने  नाम कर लिया और इस जीत के साथ मुंबई ने आईपीएल में इतिहास रच दिया सबसे ज्यादा जितने वाली टीम मुंबई ने ये 5 वी बार आईपीएल का ख़िताब अपने नाम किया। मुंबई को टक्कर देने वाली दिल्ली मुंबई के सामने ढेर हो गई और मुंबई इस मुकाबले को एक तरफा बनाकर जीत गए। आइये देखते है कैसे मुंबई ने ये फ़ाइनल मुकाबला अपने नाम किया। 


Mumbai vs Delhi, Final, Scorecard

दिल्ली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला 

दिल्ली की टीम ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया था और वही मुंबई ने राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को टीम में शामिल किया था।  

दिल्ली ने टॉस जीता तो सोचा मैच  भी जीत लेंगे पर यह दिल्ली की भूल थी टॉस जीत पर मैच नहीं जीत पाए और मुंबई को आसान जीत दे दी। 

दिल्ली की ओपनिंग बिखरी 

दिल्ली को अपने ओपनिंग पर पूरा भरोषा था लेकिन उनका यह भरोशा बोल्ट  ने बुरी तरह तोड़ दिया और पहले ओवर में ही स्टोइनिस को विकेट कीपर डिकॉक के हाथो आउट कैच थमा दिया स्टोइनिस बिना खाता खोले चले बने इसके बाद आये रहाणे और इनका भी वही हाल हुए मात्र 2 रन बनाकर बोल्ट ने इन्हे भी चलता किया। उसके बाद गब्बर पर उम्मीद थी लेकिन वो भी  कुछ खाश करिश्मा नहीं  कर पाए और जयंत यादव की गेंद पर स्वीप करते हुए बोल्ड हो गए गब्बर ने 15 रन बनाये और इस तरह दिल्ली 22 रन पर अपने तीन विकेट खो चूका था।   

Cricket Updates

अय्यर और पंत ने खेली अर्धशतकीय पारी 

3 विकेट खोने के बाद कप्तान और कीपर पंत क्रीज पर आये और उन्होंने टीम को संभाला लम्बे आरसे बाद दोनों ने अच्छी बल्लेबाजी की और दिल्ली को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए दोनों ने ही अर्धशतकीय पारी खेली पंत ने 56 रन बनाये 38 बॉल खेलकर जिसमे 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे पंत ने पारी तो अच्छी खेली लेकिन बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाए वही कप्तान अय्यर ने नाबाद 65 रन बनाये लेकिन जब पंत 15 ओवर  आउट हुए उसके बाद दिल्ली की रन की गति भी धीमी हो गयी।  

आखिरी 5 ओवर में दिल्ली  कुछ न कर पायी 

पंत के आउट होने के बाद आखिरी 5 ओवर में दिल्ली को एक बड़ा  स्कोर खड़ा करना था लेकिन दिल्ली कोशिश करती रही परन्तु रन नहीं बना पायी इन 5 ओवर में दिल्ली ने कुल 38 रन बनाये जो दिल्ली की हार का कारण बने। 

बोल्ट ने फिर  किया कमाल 

मुंबई के लिए बोल्ट ने एक बार फिर से उनकी जीत में अहम भूमिका निभाई और पहले तो आते ही दिल्ली की शुरुआत को बिखेर दिया और उसके बाद आखिरी ओवरो में भी दिल्ली को झटके दिए और उन्होंने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट लिए। 

ओपनिंग शानदार मुंबई की 

मुंबई की बात ही अलग है  फ़ाइनल में भी मुंबई ने कमाल कर दिया और मात्र 157 रन का पीछा कर रही मुंबई ने ओपनिंग  अच्छी की और उनकी पहली विकेट 45 रन के स्कोर पर डिकॉक के रूप में गिरी डिकॉक ने 20 रन बनाये। 

कप्तान को बचाने के लिए कुर्बान किया सूर्यकुमार ने विकेट  

रोहित शर्मा और सूर्यकुमार धांसू अंदाज में पारी आगे बढ़ा रहे थे कि 11वें ओवर में तेज सिंगल चुराने के चक्कर में रोहित दूसरी छोर पर पहुंच गए। हालांकि, शुरुआत से ही ना ना ना करते दिखने वाले सूर्यकुमार ने कप्तान को बचाने के लिए अपना स्टेशन छोड़ दिया। वह 20 गेंदों में 19 रन बनाकर लौटे। जब यह विकेट गिरा तो रोहित को अपनी गलती का अहसास हुआ। वह काफी निराश दिखे। 

हिटमैन रोहित का जादू 

हिटमैन ने फिर से साबित कर  दिया की उन्हें काम आंकना सामने वाली टीम की गलती है और उन्होंने मुंबई की जीत पक्की 68 रन बनाकर जिसमे 4 छक्के और 5 चौक्के शामिल थे जब  भी रोहित चलते है उन्हें रोकना नामुमकिन होता है किसी भी गेंदबाज के लिए। 

ईशान किशन ने किया फिनश मैच को 

मुंबई के लिए ईशान किशन ने आईपीएल 2020 में अहम भूमिका निभाई  है और फ़ाइनल मुकाबले में  उन्होंने शाबित कर दिया।  उन्होंने नाबाद 33 रन बनाये 19  बॉल खेलकर।  और कुणाल पंड्या ने विनिंग 1 रन लेकर  मुंबई को बादशाहत का ताज पहनाया। 

दिल्ली की बोलिंग 

दिल्ली की बोलिंग तो अच्छी थी लेकिन इतना कम स्कोर मुंबई के सामने रखा जो मुंबई को चींटी के समान लगा और शुरआत में दिल्ली जल्दी से विकेट लेने में नाकामयाब  भी रही और मुंबई को आसान जीत  दे दी। 

प्लेयर ऑफ़ मैच - ट्रेंट बोल्ट 

धन्यवाद 

आपका नवी

تعليقات

المشاركات الشائعة من هذه المدونة

संघर्ष ही जीवन है

 संघर्ष ही जीवन है  संघर्ष (struggle) ये अक्षर दिखने में छोटा सा है , परन्तु यह जीवन का हिस्सा है या समझ लीजिये की संघर्ष का नाम ही जीवन है , मनुष्य  या फिर पशु पक्षी हर किसी  का जीवन एक संघर्ष है | अगर हम सरल शब्दों में संघर्ष को परिभाषित करे तो हम सब संघर्ष से घिरे हुए और जो सफलता या  सीख मिलती है वो संघर्ष की ही देन है |  संघर्ष जीवन को निखारता, संवारता  व तराशता  हैं और गढ़कर ऐसा बना देता  हैं, जिसकी प्रशंसा करते जबान थकती नहीं। संघर्ष हमें जीवन का अनुभव कराता  हैं, सतत सक्रिय बनाता  हैं और हमें जीना सिखाता  हैं। संघर्ष का दामन थामकर न केवल हम आगे बढ़ते हैं, बल्कि जीवन जीने के सही अंदाज़ को – आनंद को अनुभव कर पाते हैं। SELFISH HUMANS - HOW TO DEAL WITH SELFISH HUMANS ? संघर्ष सफलता की कुंजी संघर्ष जीवन का वह मूलमंत्र है जिसका अनुभव हर कोई व्यक्ति करता  है और संसार में बहुत ही कम व्यक्ति होंगे जो इसका  अनुभव पाने से वंचित रहे  हो , समाज में हर कोई नाम, शोहरत, पैसा , इज्जत कमाना या फिर पढ़ाई में अव्वल होना  चाहे जो भी लक्ष्य हो वह बिना संघर्ष  के अधूरा है! संघर्ष जीवन में उतार - चढ़ाव का

प्यार करने वालो की प्यारी सी कहानी - अगर प्यार सच्चा हो तो किस्मत उन्हें मिला ही देती है

प्यार करने वालो की प्यारी सी कहानी  किसी  ने सच ही कहा है अगर आप किसी को सच्चे दि ल से चाहो तो कायनात भी उसे आपसे मिलाने में  जुट जाती है। और अगर किस्मत भी साथ दे दे तो वो आपको जरूर मिल जाता है।   यह कहानी कुछ ऐसी ही है जिसमे दो प्यार करने  वाले एक दूसरे से जुदा होने के बाद भी मिल जाते है।  यह कहानी और कहानियो की तरह नहीं है।  इस कहानी में किस्मत दो प्यार करने वालो को फिर से मिलाती  है।  और उन दोनों को भी नहीं पता था  कि वो दोनों जिंदगी में दुबारे मिल पाएंगे।  चलो अब हम कहानी की शुरआत करते है इस कहानी को पूरा पढ़ना जब ही आपको समझ आएगा की प्यार  किसे कहते और उसका पास होने का और जुड़ा होने का एहसास कैसा होता है।  राज और काजल दिल्ली के एक ही कॉलेज में पढ़ते है, दोनों की कॉलेज में दोस्ती हो जाती है।  और धीरे धीरे दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते है।  राज और काजल एक दूसरे को अच्छे से समझने लगते है , और  उन दोनों का समय के साथ साथ दोस्ती और  प्यार बढ़ता जाता है। कॉलेज का आखिरी पड़ाव था और दोनों अब एक दूसरे से अलग हो रहे थे दोनों बेचैन थे की आगे वो मिल पाएंगे या नहीं उनकी जिंदगी उन्हें किस मोड़ पर

छोटी कहानी बड़ी सीख

  छोटी कहानी बड़ी सीख  🖊 लेखक नविन  एकबार एक चोर ने कसम खाई के जिंदगी में मैं कभी झूठ नहीं बोलूंगा।  परन्तु पेशे से वो तो चोर था।  और आप सब जानते है की झूठ तो चोर का सबसे महत्वपूर्ण हथियार होता है।   एकदिन वो अपनी तीन चार गधो पर समान के गट्ठर रखे हुए जा रहा था रास्ते में पुलिस चेक पोस्ट पड़ी उसके पास एक दरोगा आया और पूछा। की तुम कोन हो और क्या करते हो। सामने से जवाब मिला नसरुद्दीन हूँ  और चोरी करता हूँ।  दरोगा हैरान हो गया उसने सरे गट्ठर खुलवाए और चेक किया ज्यादा कुछ मिला नहीं सिवाय कुछ लकड़ियों के।  उसने नसरुद्दीन को जाने दिया।  कुछ दिनों बाद नसरुद्दीन फिर वही चेक पोस्ट पार कर रहा था।  फिर वही दरोगा मिला और पूछा अब भी चोरी करते हो क्या ? नसरुद्दीन ने कहा हां चोर हूँ तो चोरी ही करूंगा।  दरोगा ने फिर से सारा समान खुलवाया और चेक किया और फिर से कुछ नहीं मिला।  ये सिलसिला पुरे 20 सालो तक चलता रहा, वो दरोगा रिटायर हो गया लेकिन उसे यही एक बात खलती रही की चोर्ने समने से कुबूल किया के वो चोर है फिर भी वो कुछ बरामद नहीं क्र पाया चोरी साबित नहीं कर पाया।   Cricket Update एकदिन नसरुद्दीन दरोगा जी