Posts

Showing posts from August, 2022

Featured

राधा कृष्ण जैसा प्रेम कोई समझ न पाया है

Image
राधा कृष्ण जैसा प्रेम कोई समझ न पाया है    राधा कृष्णा जैसा प्रेम कोई समझ न पाया है  यहां तो सिर्फ हवस में ही प्रेम समाया है इस कलयुग की माया कोई समझ न पाया है।  यहां राम और लक्ष्मण भाइयो जैसा प्यार कोई समझ नहीं पाया है  जायदाद के लिए भाई ने ही भाई का खून बहाया है  श्रवण के भाव माता पिता के लिए कोई नहीं समझ पाया है  आज कल तो माता पिता को बेटा ही आश्रम में छोड़ कर आया है  हरीशचंद्र जैसा सत्यवादी कोई नहीं कहलाया है  आज कल तो सबने झूठ को ही अपनाया है  एक समय पर कुनबा ही परिवार कहलाया है  आज कल तो माता  पिता से अलग होकर ही परिवार भाया  है  सीता माता  जैसी स्त्री ने पति धर्म निभाया है  आज कल की स्त्रियों ने तलाक लेकर पति से छुटकारा पाया है  भगत सिंह जी ने  शहीद होकर  आज़ादी का मतलब  समझाया है  पर आज कल की राजनीती ने हमे फिर से गुलाम  बनाया है रानी लक्ष्मीबाई ने महिलाओ को लड़ना सिखाया है  आज उसी सीख से महिलाओ ने देश में अपना सम्मान बढ़ाया है  एक समय  राजाओ ने आपस में लड़कर देश को गुलाम बनवाया है  और आज राजनीती ने जनता को अपना गुलाम बनाया है  इस कलयुग की माया कोई समझ न पाया है।  उम्मीद करता हूँ आप

यादें (MEMORIES) - हर इंसान के साथ रहती है

Image
यादें - हर इंसान के साथ रहती है  यादें याद आती है  हर पल सताती है  बिन बुलाये चली आती है  हर वक़्त जहन में रहती है  यादो का क्या है जिंदगी भर साथ निभाती है,  यादों के सहारे जिंदगी गुजर जाती है ,  कभी चेहरे पर हंसी के भाव लाती है,  तो कभी अश्कों से छलक जाती है,   इन यादों का संबंध हर इंसान से होता है,  कोई यादों को दिल में ही दबाये रहता है  तो कोई यादों को खुल कर सबके सामने जताता है, इंसान चले जाते है पर उनकी याद परछाई की तरह साथ रहती है  ये यादें ही तो है जिनका समबन्ध सीधा दिल से होता है  क्योकि दिल में ही तो ये यादो का बसेरा होता  है।  Kalyug Changed everything - (देखो भाई कैसा कलयुग आया है ) जिद्दी बच्चे की कहानी - how to explain to a stubborn child मैं उम्मीद करता हूँ आप सभी  को मेरी कविताये और मेरी सोच पसंद आती है  अगर आपको कोई भी कमी मिले तो कृप्या आप मुझे बताये हम मिलकर उस कमी को दूर करेंगे। अगर आपको मेरी यह कविता पसंद आयी है तो आप कमेंट और शेयर जरूर करे।  आप मुझे मेरी मेल पर भी सम्पर्क कर सकते है npcoolguy1@gmail.com आपकी अपना ब्लॉग www.idealjaat. com धन्यवाद  आपका नवी