Wife - पत्नी जीवन संगनी का रूप है

पत्नी क्या है - नीचे पढ़ो नीचे 



पत्नी वो शख्सियत है  
जो अपने माता पिता को छोड़ कर 
अपने पति के माता पिता को अपनाती है। 

जो अपना घर त्याग कर 
अपने पति के घर को अपनाती है। 

जो अपने  बचपन  के अल्हड़पन  छोड़ कर  
अपनी सूझ बुझ से जवानी को अपनाती है। 

जो अपने सारे दुःख भूल कर 
पति के दुःख को अपनाती है। 
 
जो अपने दोस्तों का साथ छोड़ कर 
अपने पति को दोस्त के रूप में अपनाती है। 

जो अपने बहते अश्को को रोककर  
अपनी मजबूरिया छिपाती है।  

जो अपने पति की खुशियों के लिए 
सारे जग से लड़ जाती है। 

जो छोटे से सपने लेकर 
अपने पति के घर को स्वर्ग बनाती है। 

जो अपने ख्वाब भूलकर 
अपने  जीवन को पति और बच्चो पर न्यौछावर करती है। 
 
जो पति के गमो को 
बिन बोले समझ जाती है। 

जो पति के जीवन का वह हिस्सा है
जिसे हम जीवन संगनी के रूप में  जानते है।  

पत्नी रात में अमावस का चाँद है 
तो सुबह सूरज की पहली किरण लगती है।  

 हर कोई पत्नी की खामिया तो गिनवा देता है 
पर पत्नी की कोई खुबिया नहीं गिनवाता है। 

पत्नी पर जोक तो हर कोई बना देता है 
पर पत्नी की हिम्मत को कोई नहीं दिखाता है। 


Kalyug Chnaged is everythings
यह कविता उन पत्नियों के लिए है जो अपने जीवन को अपने पति और बच्चो के लिए सम्पर्ण कर देती है , और उनके इस सम्पर्ण का कोई मोल भाव ही नहीं होता है , इतना सब कुछ करने लिए उन्हें किसी चीज़  लालच नहीं है बीएस उन्हें तो अपने परिवार की खुशिया नज़र आती है।  उनके भी सपने होते है  जिन्हे वह अपनी इच्छाओ के बोझ के निचे दबा लेती है और ख़ुशी ख़ुशी अपने जीवन को जीती चली जाती है। 

आज कल की पत्नियों में वह सम्पर्ण बहुत कम देखने को मिलता है , क्योकि उनके सपने उनकी इच्छाओ से बहुत बड़े होते है।  और इसी वजह से आज एक घर बनने से पहले ही बिखर जाते है।  

लेकिन जिन्हे पतियों को जीवन सम्पर्ण करने वाली पत्निया मिली है।  मेरे उनसे अनुरोध है की वो खुद कुछ नहीं मांगेगी।  आपको ही उनकी सोच और उनके सपने को साकार करने में उनकी मदद करनी चाहिए।  आप उन्हें घर की कामवाली बाई ना समझ कर अपनी पत्नी का दर्जा दे और उनका कदम कदम पर सहयोग करे जिस तरह वो आपका करती है। 

अगर आप कोई भी मेरी किसी बात से सहमत या असहमत हो तो मुझे कमेंट करके जरूर बताये। 

आपका अपना ब्लॉग www.idealjaat.com

You should try one time and believe me it's original.



धन्यवाद 
आपका नवी 


Comments

Post a Comment