Posts

Showing posts from November, 2021

Featured

राधा कृष्ण जैसा प्रेम कोई समझ न पाया है

Image
राधा कृष्ण जैसा प्रेम कोई समझ न पाया है    राधा कृष्णा जैसा प्रेम कोई समझ न पाया है  यहां तो सिर्फ हवस में ही प्रेम समाया है इस कलयुग की माया कोई समझ न पाया है।  यहां राम और लक्ष्मण भाइयो जैसा प्यार कोई समझ नहीं पाया है  जायदाद के लिए भाई ने ही भाई का खून बहाया है  श्रवण के भाव माता पिता के लिए कोई नहीं समझ पाया है  आज कल तो माता पिता को बेटा ही आश्रम में छोड़ कर आया है  हरीशचंद्र जैसा सत्यवादी कोई नहीं कहलाया है  आज कल तो सबने झूठ को ही अपनाया है  एक समय पर कुनबा ही परिवार कहलाया है  आज कल तो माता  पिता से अलग होकर ही परिवार भाया  है  सीता माता  जैसी स्त्री ने पति धर्म निभाया है  आज कल की स्त्रियों ने तलाक लेकर पति से छुटकारा पाया है  भगत सिंह जी ने  शहीद होकर  आज़ादी का मतलब  समझाया है  पर आज कल की राजनीती ने हमे फिर से गुलाम  बनाया है रानी लक्ष्मीबाई ने महिलाओ को लड़ना सिखाया है  आज उसी सीख से महिलाओ ने देश में अपना सम्मान बढ़ाया है  एक समय  राजाओ ने आपस में लड़कर देश को गुलाम बनवाया है  और आज राजनीती ने जनता को अपना गुलाम बनाया है  इस कलयुग की माया कोई समझ न पाया है।  उम्मीद करता हूँ आप

Missing Childhood days (वो बचपन के दिन )

Image
वो बचपन के दिन    वो बचपन के दिन वो बचपन की बाते आज भी याद आती है।  वो मस्ती में रहना, माँ की डांट को हल्के में सहना, मिट्टी के घर बनाकर ख्वाबो की दुनिया मे रहना।  स्कूल का काम न हुआ तो , स्कूल न जाने के बहाने बनाना, फिर भी मम्मी ने जबरदस्ती स्कूल छोड़ के आना।  वो पेड़ो की छांव में बैठना  सावन में झूलो का आंनद था लेना।  गर्मियों की छुट्टियों में था नाना के जाना और ओर अगली छुट्टियां में रामलीला का था आनन्द लेना।  जब भी  करते थे  हम शरारत  माँ का पापा के गुस्से से हमे बचाना  घर मे कोई भी मेहमान का था आना, हमे पैसो का आता था लालच आना।  Friendship Goals Poem- click here बचपन में सबके साथ था खेलना , फिर भी मन मे जात पात ओर धर्म का ख्याल भी न आना।  इतना प्यार था हमारा वो बचपन का जमाना। वो बचपन के दिन वो बचपन की बातें आज भी बहुत याद आती है। जीवनसाथी हो ऐसा राधा कृष्णा के प्यार जैसा  #नवी माँ मेरा अभिमान है - माँ मेरा स्वाभिमान है  मेरा गांव है शहर से निराला - गांव की सभ्यता  कविता (Poetry , Poem) Stories (कहानिया) अगर आपको मेरी ये कविता बचपन के दिन अच्छी लगी हो तो इसे शेयर और कमेंट जरूर करे।  औ

Friendship Goal - दोस्ती एक एहसास

Image
 दोस्ती एक एहसास  मैं यादों का पिटारा खोलू तो  कुछ दोस्त बहुत याद आते है।  भले ही कितने निक्क्मे होते है दोस्त लेकिन  उनके साथ बिताये हुए हर लम्हे याद आते है।  दोस्ती की सबसे खास बात होती है  कि दोस्ती की कोई जात पात नहीं होती है।  दोस्ती का एक ईमान होता है  कि दोस्ती से बड़ा कोई ईमान नहीं होता।  दोस्त कमीने जरूर होते है  लेकिन सुख दुःख में दोस्त ही साथ होते है।  लड़ते है  झगड़ते है  फिर भी साथ रहते है दोस्त  क्योकि अपने यारो पर जान निसार करते है दोस्त।  जैसे चाय में अदरक के बिना स्वाद नहीं आता  वैसे ही ज़िंदगी में दोस्तों के बिना निखार नहीं आता।  दोस्ती का भी अपना एक उसूल होता है , की दोस्ती में कमीनापन जरूर होता है।  दोस्ती एक एहसास है  इसलिए तो हर किसी की जिंदगी में दोस्त खास है।  पति और पत्नी के बीच का रिश्ता बड़ा अनमोल और प्यारा होता है     संघर्ष ही जीवन का उद्देश्य है दिवाली के उत्स्व पर बनाई गयी रंगोली  जिद्दी बच्चे को कैसे समझाये  thoughts (विचार ) कहानिया  कविता (Poetry ) अगर आपको मेरी यह कविता अच्छी लगी हो तो कमेंट करके जरूर बताये  और इसे शेयर जरूर करे ।  आप हमारे ब्लॉग पर अपनी क

Happy Diwali - 2021(रंगोली)

Image
  दीपावली की शुभकामनाएं आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं ये दीवाली के पावन अवसर पर मैंने रंगोली बनाई है। आशा करता हूँ कि आप सभी की दीपावली बहुत अच्छी रही हो। आप सभी को मेरी ओर आपके अपने ब्लॉग www.idealjaat.com की तरफ से दीपावली , भाईदूज, गोवर्द्धन महाराज ओर छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। धन्यवाद आपका नवी